DEEPMALA'S CHAT BOX


Try Relay: the free SMS and picture text app for iPhone.

Wednesday, 10 April 2013

टीजीटी : हिंदी व सामाजिक विज्ञान के परिणाम घोषित

जागरण ब्यूरो, इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) परीक्षा 2010 हिंदी व सामाजिक विज्ञान विषय का संशोधित परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें हिंदी के 65 व सामाजिक विषय के 245 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि बोर्ड द्वारा पिछले दिनों दोनों विषयों के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित किया गया। पर बोर्ड के मूल्यांकन कार्यो पर आपत्ति जताते हुए कई अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान बोर्ड को दो माह के भीतर दोबारा मूल्यांकन कार्य कराकर संशोधित परिणाम जारी करने के निर्देश दिए। सचिव माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड वंश गोपाल मौर्या द्वारा जारी आदेश के मुताबिक हिंदी विषय की परीक्षा 65 अभ्यर्थी सफलव 108 असफल जबकि सामाजिक विज्ञान विषय में 245 अभ्यर्थी सफल और 312 असफल घोषित हुए हैं। सचिव के मुताबिक कोर्ट के निर्देश के एक माह के भीतर संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया।

No comments: