DEEPMALA'S CHAT BOX


Try Relay: the free SMS and picture text app for iPhone.

Wednesday, 17 April 2013

TODAY COURT UPDATE


1.KHARE JI NE TET PAR APNA PAKSH RAKHA

 2. टेट व नॉन टेट मुद्दे पर जोरदार बहस एवं सभी जजों ने सभी के लिए टेट की अनिवार्यता पर सहमती जताई है, चाहे वो शिक्षा मित्र ही क्यों न हो... नॉन टेट वकील की दलीलों से अभी तक सभी जज परेशान दिखे है उन्होंने नॉन टेट वकीलों से सिर्फ मुख्य विन्दुओ पर चर्चा करने को कहा है जिससे कोर्ट का समय बर्बाद न हो... वि.बी टी सी 04,07,08, नॉन टेट बी.एड. धारक एवं सभी शिक्षामित्रो के लिए टेट की अनिवार्यता का आदेश आने की संभावना दिखाई दे रही है...

 3. Our judgement has been reserved by court, and within one week TET vs NON TET judgement will come,

 TET SE RELAXATION DENA UNCONSTITUTIONAL SHAHI JI

 4. A.P.Shahi ne saf kh diya hai tet se kisi ko choot nahi di jyge chahe btc 
o sbtc ho ya shiksha mitra ya mirtak asrit all the advocates have completed their arguments and court is totally convenience that for recruitment of primary teachers T.E.T is compulsory so no-one get exemption from T.E.T and chances are very high that our order will reserve today. and our special appeal will transfer to double bench in the court of Harkoliji and Manoj Mishra

 5. ASHOK KHARE JI NE TEENO JUDGES SE MERIT BASE KA CASE DB ME BHEJNE KE REQUEST KI to JUDGES ne Base of Selection ka CASE DB ME Harkauli aur Mishra ke paas TRANSFER kr diya

Tuesday, 16 April 2013

COURT NEWS OF TODAY


शिक्षक भर्ती में अदालत की कार्यवाही- 17 को सुनवाई जारी


द्वारा: जेएनआई डेस्क, April 16, 2013
शिक्षक भर्ती मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में बहस चल रही है| शुरुआत नॉन टेट वालो को भर्ती में शामिल करने के मामले पर बहस हुई| बड़ी बेंच के तीनो जज नॉन टेट को शिक्षक भर्ती मामले में असहमत नजर आये| नॉन टेट मामले के वकीलों की दलीलों से भी जज संतुष्ट नहीं हुए|
लंच के बाद दुबारा बहस शुरू हुई| अब जॉब के पहले ट्रेनिंग या जॉब के दौरान ट्रेनिंग पर बहस हुई है| इसके अलावा शिक्षा मित्र और SBTC BTC के लिए भी टेट पर बहस हुई| समय पूरा होने के बाद सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गयी है

नये टीईटी के लिए 25 तक विज्ञापन निकालने की तैयारी


द्वारा: जेएनआई डेस्क, April 16, 2013
लखनऊ। प्रदेश में देर से ही सही पर इस बार समय से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने पर सहमति बन गई है। इसके लिए 25 अप्रैल तक विज्ञापन निकालकर ऑनलाइन आवेदन लिए जाने हैं।

Wednesday, 10 April 2013

टीजीटी : हिंदी व सामाजिक विज्ञान के परिणाम घोषित

जागरण ब्यूरो, इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) परीक्षा 2010 हिंदी व सामाजिक विज्ञान विषय का संशोधित परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें हिंदी के 65 व सामाजिक विषय के 245 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि बोर्ड द्वारा पिछले दिनों दोनों विषयों के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित किया गया। पर बोर्ड के मूल्यांकन कार्यो पर आपत्ति जताते हुए कई अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान बोर्ड को दो माह के भीतर दोबारा मूल्यांकन कार्य कराकर संशोधित परिणाम जारी करने के निर्देश दिए। सचिव माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड वंश गोपाल मौर्या द्वारा जारी आदेश के मुताबिक हिंदी विषय की परीक्षा 65 अभ्यर्थी सफलव 108 असफल जबकि सामाजिक विज्ञान विषय में 245 अभ्यर्थी सफल और 312 असफल घोषित हुए हैं। सचिव के मुताबिक कोर्ट के निर्देश के एक माह के भीतर संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया।

Tuesday, 9 April 2013

पापा...मैं जीवन में कुछ हासिल न कर सकी

  • UP NEWS : पापा...मैं जीवन में कुछ हासिल न कर सकी नौकरी न मिलने से आहत दरोगा की बेटी ने खुदकुशी की •पिता की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली रेखा के कमरे से बरामद सुसाइड नोट व पिता का सर्विस रिवॉल्वर   
  • 27 साल की रेखा ने एमएड व बीएड किया था और नौकरी की तलाश कर रही थी। इतनी पढ़ाई करने के बाद भी नौकरी न मिलने से वह अवसाद में थी। इसी निराशा ने उसकी जान ले ली  
  • लखनऊ। ‘मैंने बहुत सोच-समझकर ये फैसला किया है। पापा मैं अब जीना नहीं चाहती, मैं अपने जीवन में कुछ भी हासिल नहीं कर पाई। खाली हाथ आए थे और खाली हाथ जा रहे हैं। पापा आपने मुझे बहुत प्यार किया। मेरी सारी ख्वाहिशों को पूरा किया। मैं आपके लिए कुछ न कर सकी। मेरी वजह से आप और मम्मा बहुत परेशान हुए हैं। मुझे माफ कर देना।’ फिर उसने अपना हस्ताक्षर किया है। उसके बाद उसने लिखा है कि ‘मैंने सोच-समझकर यह कदम उठाया है। इसके लिए मेरे परिवार को परेशान न किया जाए।’ यह लिखकर रेखा ने कनपटी से रिवॉल्वर सटा कर खुद को गोली मार ली। 27 साल की रेखा ने एमएड व बीएड किया था और नौकरी की तलाश कर रही थी। इतनी पढ़ाई करने के बाद भी नौकरी न मिलने से वह अवसाद में थी। इसी निराशा ने उसकी जान ले ली। मूल रूप से मैनपुरी निवासी शिवराज सिंह यादव तालकटोरा थाने में दरोगा हैं। वे अपनी पत्नी सरोज यादव, बेटी, बेटे सत्येंद्र उर्फ बालाजी व संजय के साथ कृष्णानगर की न्यू इंद्रलोक कॉलोनी में रहते हैं। पत्नी सरोज लंबे समय से बीमार चल रही हैं। सत्येंद्र स्नातक पास करने के बाद पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह शिवराज सिंह ड्यूटी गए, मगर पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर साढे़ ग्यारह बजे लौट आए। वे अपनी सर्विस रिवॉल्वर अलमारी पर रखकर पत्नी का हालचाल लेने लगे। तभी रेखा ने चुपचाप रिवॉल्वर उठाया और ऊपर के कमरे में चली गई।

प्रवक्ता परिणाम घोषित

जागरण ब्यूरो, इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा 2007 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव बीबी सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक चित्रकला विषय के 12, भौतिकी के 60, समाजशास्त्र के 66 व संगीत विषय के 17 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। परीक्षाफल आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

उर्दू शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग होगी टीईटी

मोअल्लिम-ए-उर्दू उपाधिधारकों के लिए तलाशा नया रास्ता -टीईटी में विज्ञान, गणित के प्रश्नों से मिलेगी छूट, 100 अंकों की लिखित परीक्षा खत्म जागरण ब्यूरो, लखनऊ : मोअल्लिम-ए-उर्दू उपाधिधारकों को बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में उर्दू शिक्षक नियुक्त करने का नया रास्ता तलाशते हुए कैबिनेट ने परिषदीय विद्यालयों में भाषा शिक्षकों की भर्ती के लिए अनिवार्य 100 नंबर की लिखित भाषा परीक्षा को खत्म करने का फैसला किया है। कैबिनेट ने सोमवार को उप्र बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली, 1981 की धारा-17(1) को निरस्त करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। वहीं कैबिनेट ने तय किया है कि परिषदीय स्कूलों में भाषा शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग से अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित की जाएगी जिसमें संबंधित भाषा का एक अलग प्रश्नपत्र होगा। भाषा की प्रवीणता की परीक्षा लेने वाले इस प्रश्नपत्र में निबंध लेखन, व्याकरण, कॉम्प्रीहेन्शन और बच्चों को पढ़ाने के लिए टीचिंग मैथडोलॉजी से जुड़े कुल 150 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे। इस प्रश्नपत्र में विज्ञान और गणित के सवाल नहीं होंगे। भाषा शिक्षक बनने के लिए इस प्रश्नपत्र में 60 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य होगा। परिषदीय स्कूलों में भाषा शिक्षक के रूप में सिर्फ उर्दू शिक्षक नियुक्त किये जाते हैं। परिषदीय विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों के 4280 पद हैं। 11 अगस्त 1997 से पहले के मोअल्लिम-ए-उर्दू उपाधिधारक और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एमएयू) से डिप्लोमा इन टीचिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थी परिषदीय स्कूलों में उर्दू शिक्षक नियुक्त किये जाने के लिए टीईटी से छूट दिये जाने की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी को अनिवार्य किये जाने के बाद राज्य सरकार के लिए उन्हें टीईटी से छूट दे पाना संभव नहीं है। इसलिए सरकार ने उन्हें उर्दू भाषा शिक्षक नियुक्त करने के लिए नई तरकीब ढूंढ़ी है। मोअल्लिम-ए-उपाधिधारकों और एएमयू से डिप्लोमा इन टीचिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परिषदीय स्कूलों में उर्दू शिक्षक नियुक्त करने के प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए चार दिसंबर 2012 को हुई बैठक में कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था। मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव पर सोमवार को कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी। ----- इनसेट ----- उर्दू शिक्षकों के लिए टीईटी जून में कैबिनेट के फैसले के क्रम में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जून में टीईटी आयोजित कराये जाने की संभावना है। सरकार की मंशा है कि टीईटी का रिजल्ट भी यथासंभव जून में ही घोषित कर दिया जाए जिससे कि उर्दू शिक्षकों की नियुक्तियां कर दी जाएं।